अन्यथा ठेकेदारों के खिलाफ क्रिमिनल मुकद्दमें
बंगलौर, 7 जुलाई। शहरी इलाकों में ठोस कचरे का निस्तारण सहीं ढंग से नहीं किया गया तो संबंधितों के ठेके रद्द करने की चेतावनी रा’य सरकार ने दी है। शहरी प्रशासन विभाग के निदेशक अंजूम परवेज ने कहा कि ऐसे ठेकेदारों के ठेके रदद् करने के अलावा उनके खिलाफ क्रिमिनल मुकदमे दायर किए जाएंगे।
मंगलवार को राजधानी में स्थानीय निकाय संस्थानों की आयोजित बैठक के बाद उन्होंने बताया कि ठोस कचरे के निस्तारण के लिए स्थानीय निकाय संस्थानों को ध्यान देने चाहिए इसके लिए सरकार ने 131 प्वाइंट की क्रिया योजना बनाई है। इसे लागू करने के लिए संस्थानों को स्थनीय नागरिकों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए कदम उठाने होंगे।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय संस्थानों के सामने ठोस कचरे के निस्तारण ही बड़ी समस्या है जिसे सुलझाने के लिए उन्हें काफी समस्याएं आ रही है। सरकार ने इस समस्या को चुनौतिपूर्ण लिया है जिसे शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठोस कचरे के निस्तारण के लिए सरकार ने 106 निविदाओं को मंजूरी दी है।
Tuesday, July 8, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment